संबित पात्रा में कोरोना जैसे लक्षण, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

दुनियाभर में कोरोना का आतंक

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

संबित पात्रा बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं और टीवी डिबेट में अक्सर पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे।

कोरोना का कहर जारी-

देशभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1,58,333 पहुंच गया है, जबकि 67,691 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 86,110 लोग अभी भी पॉजिटीव हैं।

वहीं दूसरी तरफ देश भर में इस वायरस की चपेट में आने से 4531 लोंगो की मौत हो गई है।

दुनियाभर में कोरोना का आतंक-

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 57 लाख के करीब पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 55 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना बना काल, 1 लाख से ज्यादा मरे

यह भी पढ़ें: देश में कोविड-19 का कहर जारी, जानें राज्यों का हाल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More