संभल : दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर कैदियों को छुड़ा ले गए बदमाश

0

उत्तर प्रदेश में इन दिनों बेख़ौफ़ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती देने में जुटे हुए हैं। बुधवार को सोनभद्र जिले में सामूहिक नरसंहार की घटना अभी शांत भी नहीं हो पायी थी कि संभल जिले में तीन कैदी फरार हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभल जिले में कैदियों ने फरार होने के साथ-साथ पुलिस को सिपाहियों को भी गोली मार दी थी। जिसके बाद घायल सिपाहियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

दोनों सिपाहियों की हुई मौत-

संभल में पुलिस सिपाहियों को गोली मारकर तीन कैदी फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है।

पूरा मामला-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र का है। जहाँ कैदियों की गाड़ी पर हमला कर तीन कैदियों को फरार करवाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा कैदियों को मुरादाबाद जिले की जेल से पेशी पर न्यायालय चन्दौसी लाया गया था।

पेशी पर आए कुल 24 मुल्जिमों को पेशी के बाद वापस मुरादाबाद जेल ले जाया जा रहा था। जिस दौरान समय करीब 5.30 बजे थाना बनियाठेर क्षेत्रान्तर्गत धन्नूमल तिराहे के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया। जिसमें दो आरक्षी बृजपाल और हरेन्द्र) घायल हो गए थे।

इसके साथ ही तीन अभियुक्त मौके से भाग जाने में भी सफल हो गए थे। घटना की जानकारी पर सभी वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुँच गए थे। फरार मुल्जिमों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र : जमीनी विवाद में जमकर चली गोलियां, 10 लोगों की हुई मौत

यह भी पढ़ें: घर से जिम के लिए निकले SP नेता अखिलेश यादव की गोली मारकर हत्या

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More