सपा स्टार प्रचारक की सूची में मुलायम सिंह यादव की एंट्री

0

समाजवादी पार्टी (सपा) की स्टार प्रचारक सूची में पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जगह मिल गई है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट में पहले नंबर पर मुलायम सिंह यादव का नाम है। सपा की स्टार प्रचारकों की जारी दूसरी सूची में भी 40 नेताओं को जगह मिली है।

पहली सूची में नहीं था मुलायम का नाम-

लोकसभा चुनाव 2019 में दमखम दिखाने के लिए और अपने चुनावी अभियान को गति देने के लिए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल है जो स्टार प्रचारकों की पहली सूची में गायब था।

दूसरी सूची में मिली मुलायम सिंह को जगह-

इससे पहले जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव को स्थान नहीं दिया गया था। मुलायम को स्टार प्रचारक न बनाये जाने से कई जिलों के सपा नेता भी नाराज थे। इसके बाद सूची में बदलाव कर मुलायम सिंह को सूची में जगह दी गई।

इसका मतलब है कि अब मुलायम को बतौर स्टार प्रचारक सपा के लिए वोट की अपील कर सकेंगे। बता दें कि यादव सपा के टिकट पर मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट जारी-

समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के साथ-साथ डिंपल यादव, जया बच्चन, तेज प्रताप यादव समेत 40 नेताओं के नाम है।

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान रामपुर से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: हो गया फैसला, यहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: BSP ने जारी की पहली सूची, इन 11 उम्मीदवारों के नाम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More