योगी के भगवान की जात बताने का फायदा एसपी को मिला : अखिलेश

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम रहने से समाजवादी पार्टी को फायदा मिल रहा है। योगी जी भगवान की जाति बता रहे हैं और भी भगवान की जाति बताएंगे। हमको भी हमारी जाति के भगवान का पता चल जाएं तो हम उन्ही भगवान की पूजा करना शुरु कर देंगे।

अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। भाजपा सरकार में व्यापार खत्म हो गया। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर को सही ठहराया।

अखिलेश यादव ने ट्टीट करके ऐलान किया है

अखिलेश यादव लगातार ट्वीट करके हमला कर रहे है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस को समर्थन दिए जाने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने ट्टीट करके ऐलान किया है।

Also Read :  राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन देंगी मायावती

अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही कांग्रेस को समर्थन दिए जाने का ऐलान किया था। अब अखिलेश यादव का नाम भी शुमार हो गया है।मायावती ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए राजस्थान और एमपी में कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है।

जनता ने दिल पर पत्थर रख कर कांग्रेस को वोट

मायावती ने भाजपा पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि जनता भाजपा से परेशान थी।यही वजह रही कि जनता ने दिल पर पत्थर रख कर कांग्रेस को वोट दिया। भाजपा की गलत नीतियों का नतीजा है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला है।

कांग्रेस को समर्थन की जरुरत नही पड़ी

बीएसपी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जनता ने न चाहते हुए भी कांग्रेस को चुनना पड़ा।बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि मध्यप्रदेश में अजीत जोगी के बयान के कारण ही भाजपा का वोट कांग्रेस के खाते में चला गया। इसलिए कांग्रेस को समर्थन की जरुरत नही पड़ी। इसका लाभ कांग्रेस को मिला और भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More