अखिलेश यादव ने किया ऐसा काम कि बन गए ‘हीरो’

0

अक्सर रास्तों और सड़कों के किनारे घायलों को देख लोग उसे या तो नजरअंदाज करके निकल जाते है या रुक कर वीडियो बनाने लगते है ये तो हुई आम आदमी की बात। लेकिन राजनेता तो कड़ी सुरक्षा और काफिलों से गुजरते है। ऐसे में प्रदेश की सत्ता पर आसीन रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री की ये तस्वीर ने आम लोगों की दिल को जरुर छू लिया है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  एक ऐसा काम किया जिसकी चारो तरफ सराहना की जा रही है। अखिलेश यादव ने एक ऐसा नेक काम किया है विरोधी भी उनकी तारीफ करेंगे। दरअसल, कैंट थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। वहां रजमन चौकी के पास एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ था।

Also Read :  एक मंजर जिसे देख आज भी ‘शबनम’ नाम से खौफ में हैं गांव

लोग आते जाते रुकते और देखते और चल देते। इस दौरान अखिलेश यादव घर से पार्टी कार्यालय के लिए इस क्षेत्र से गुजर रहे थे। उन्होंने वहां जमी भीड़ देखकर अपनी फ्लीट रुकवाई। गाड़ी से उतर कर देखा तो एक घायल व्यक्ति दर्द से कराह रहा है। अखिलेश यादव ने घायल को अपनी फ्लीट में चल रहे सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल हॉस्पिटल पहुंचाया।

कौन था घायल

घायल युवक का नाम फौजी धर्मेंद्र कुमार है। कैंट थाना क्षेत्र के रजमन चौकी के पास घायल अवस्था में पड़ा था। जिसे अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचाया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More