अखिलेश का वार, राष्ट्रवाद पर सर्टिफिकेट नहीं दे सकती BJP

0

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। राजधानी लखनऊ में अखिलेश ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

सपा प्रमुख अखिलेश ने भाजपा से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा किसी को राष्ट्रवाद पर सर्टिफिकेट नहीं दे सकती। फौज पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। भाजपा के पास ध्यान हटाने की ताकत है। चायवाले के बाद चौकीदार तक बात आ गई। चायवाली जगह खाली है।

प्रधानमंत्री का समाजवाद से लेना—देना नहीं—

 

पीएम मोदी पर वार करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री का पद बड़ा होता है। पीएम मोदी हमें लोहिया जी पर बताए तो दुख होता है।समाजवादियो के साथ लोहिया जी की विरासत है। लोहिया जी जहाँ से लड़ते थे वह से हम लड़े, डिम्पल लड़ रही। प्रधानमंत्री को समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी और मोदी जी को सेक्युरिज्म को आगे बढ़ाया। जाति का सबसे ज्यादा जहर बीजेपी ने घोला है।

‘भाजपा झूठ बोलने वाली सरकार’—

 

जब भी भाजपा को मौका मिला उसने सही काम नहीं किया। लोकतंत्र में इतना झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं रही। भाजपा के विचार याद करिये, उसने सपा और बसपा के गठबंधन को सांप और छछुंदर का मिलाप बताया था।

सीएम योगी पर अखिलेश का तंज—

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जी के बारे में हमें न बताया करो, अभी मुख्यमंत्री जी ने रेनकोट पहनकर होली खेली है। बिना रंग लगे होली कैसे हो सकती है।’ सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री जी के ज्यादा कार्यक्रम होंगे, मुख्यमंत्री जी जहां जाएंगे वहां हनुमान जी की जाति बताएंगे।’

भाजपा पर बरसे अखिलेश—

 

होलिका दहन में समाजवादी पार्टी प्रमुख और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावाती की तस्वीरें जलाने के मामले में अखिलेश यादव ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी का कौन सा लोकतंत्र है कि हमारी और मायावती जी की तस्वीर को होलिका दहन के साथ जलाई।’ उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोगों की मानसिकता है। इस बार इस मानसिकता को जवाब देने के लिए जनता तैयार है।

लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व—

 

होली के त्यौहार के बाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। 90 करोड़ जनता वोट करेगी। जातिवाद को लेकर लोहिया ने संघर्ष किया। आज हम उनको याद करते हुए संकल्प लेते है। हम देश को नई दिशा देने का संकल्प लेते हैं। सपा और बसपा के गठबंधन को जनता सपोर्ट करेगी।

राम मनोहर लोहिया को हम नमन—

 

अखिलेश याव ने कहा कि 23 मार्च को प्रत्येक वर्ष हम लोहिया का जन्मदिन मनाते हैं। आज ही भगत सिंह, राजगुरु और अन्य शहीदों को याद करते हैं। लोहिया ने जातिवाद के खिलाफ संघर्ष किया। राम मनोहर लोहिया को हम नमन करते है। लोहिया और डॉ अंबेडकर देश को नई दिशा देना चाहते थे। मुलायम और कांशीराम जी ने इस मूवमेंट को आगे बढ़ाया था। लोहिया की विरासत को सपा ने आगे बढ़ाया।

यह ही पढ़ें: अपर्णा को टिकट दिए जाने को लेकर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: मायावती ने किया लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान, ये है वजह…

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More