Video : खूब गदर मचा रहा निरहुआ-आम्रपाली का भोजपुरी गाना ‘सामान चुनमुनिया’

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी के लाखों फैंस हैं।

इसकी फैन फॉलोविंग इतनी तगड़ी है कि जब भी ये जोड़ी ऑनस्क्रीन या सोशल मीडिया पर एक साथ दिखती है, छा जाती है। इस जोड़ी के बोल्ड डांस का एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भोजपुरी के सुपर स्टार्स दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना ‘सामान चुनमुनिया’ का वीडियो यूट्यूब पर लोगों के बीच सुपरहिट हो गया है। गाने में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।

इस गाने को इंदु सोनाली और ओम झा ने गाया है जबकि इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है।

ऐसा है निरहुआ का सफर-

निरहुआ

दिनेश लाल यादव ने 2008 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे निरहुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अपना आइडल मानते हैं।

वर्ष 2012 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था दिनेश भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले एक्ट्रेस हैं।

उनका एक वर्ष में 5 भोजपुरी हिट फिल्में देने का एक रिकॉर्ड है जैसे कि- पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शेवाला 2, जिगरवाला, राजाबाबू और गुलामी।

डॉक्टर बनना चाहती थीं आम्रपाली-

Amrapali Dubey hot

आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की। अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी।

बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें: कॉलेज बॉय बनें खेसारी लाल, भोजपुरी गाना पर किया गजब डांस

यह भी पढ़ें: बिना मेकअप ऐसी दिखती है भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन्स

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More