टिकट को लेकर साक्षी महाराज ने पार्टी से की ये अपील, अगर नहीं मिला टिकट…

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र लिखकर एक बार फिर उन्नाव से टिकट देने का अनुरोध किया है। पत्र में बीजेपी सांसद ने उन्नाव लोक सभा सीट का जातीय समीकरण भी बताया है। साक्षी महराज ने कहा कि मैंने पार्टी को खड़ा किया है, जिसके पीछे मेहनत और पैसा लगाकर पूरे इलाके में सेवा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई और निर्णय लेती है तो इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत होगी।

साक्षी महारज का पत्र

आपको बता दें कि उन्नाव सीट मध्य उत्तर प्रदेश की सीट है। जो लखनऊ, कानपुर के राजनीतिक मिजाज से भी प्रभावित होती। पिछली बार मोदी लहर में साक्षी महाराज को बड़ी जीत मिली थी। उनको 43 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रही समाजवादी पार्टी को मात्र 17.37 फीसदी वोट मिले। आजादी के बाद हुए चुनावों में कांग्रेस लगातार 6 बार इस सीट से जीतती रही और कुल 9 बार यह सीट उसके खाते में जा चुकी है।

Also Read : अयोध्या भूमि विवाद : मध्यस्थता के जरिए सुलझाने की कवायद शुरू

साक्षी महराज का पत्र

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बीते दिनों कहा था कि 2019 से पहले अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो वह बीजेपी के साथ बगावत करेंगे। क्योकि राम मंदिर के मुद्दे पर वह संतों के साथ खड़े हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More