‘सईयां मिला है लड़कईयां’ ने यूट्यूब पर किया धमाल, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो…

0

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के साथ मिलकर भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि जब भी उनकी आवाज यूट्यूब पर आएगी वह लोगों को पसंद आएगी। प्रियंका सिंह का नया गाना ‘सईयां मिला है लड़कईयां’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी की शोख अदाओं को लेाग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को नीलम गिरी के ऊपर फिल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। ‘सईयां मिला है लड़कईयां’ को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने का लेखन और रैप सुमित सिंह चंद्रवंशी ने किया है जबकि म्यूजिक आर्यन शर्मा, कंपोजर विजय चैहान, डायरेक्शन रवि पंडित का है।

इस गाने के लोगों के पसंद किए जाने से उत्साहित अभिनेत्री नीलम ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, “प्रियंका के गाए गाने पर परफॉर्म करने में काफी मजा आता है। उनकी खनकदार आवाज लोगों को पसंद आती है।”

यह भी पढ़ें: PK में आमिर खान को इन्होंने सिखाई थी भोजपुरी…

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता ! उठी हीरो-हीरोइन के गिरफ्तारी की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More