बड़े बेटे का ‘तैमूर’ नाम रख विवादों में फंसे थे करीना-सैफ, अब दूसरे बेटे का ये रख सकते हैं नाम !

0

​करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बन गए हैं। करीना ने 21 फरवरी 2021 की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही तैमूर अली खान बड़े भाई बन गए है।

इससे पहले 20 दिसंबर 2016 को करीना-सैफ ने पहली बार मम्मी पापा बने थे। उन्होंने अपने पहले बेटे का नाम तैमूर रखा था। इस पर पूरे देश में काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। बड़े बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर करीना और सैफ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

saif kareena taimur

जाहिर है इस बार तो कम से कम सैफ करीना विवादों में नहीं पड़ना चाहेंगे। लेकिन फिर भी दूसरे बेटे के जन्म के साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि दूसरे बच्चे का नाम क्या होगा।

ये रखा जा सकता है नाम-

फिर भी तारीख और मूलांक से अंदाजा लगाएं तो देखिए तैमूर के छोटे भाई के नाम किस अक्षर से निकल सकते हैं। तारीख के हिसाब से सैफ-करीना के छोटे बेटे की मीन राशि हुई। इस राशि के लोगों के नाम च, द, झ और य से रखे जाते हैं।

saif kareena taimur

वहीं मूलांक के हिसाब से देखें तो जिनका तैमूर के छोटे भाई का मूलांक 3 हुआ। जो लोग (3,1 2, 21, 30 तारीख) को पैदा होते हैं उनका मूलांक 3 होता है। न्यूमरोलॉजी के हिसाब से इनका नाम अंग्रेजी के अक्षर C, G, L और S से शुरू होते हैं।

यह भी पढ़ें: तैमूर ने खाई गर्मी की पहली आइसक्रीम, नन्हें नवाब की फोटोज से नहीं हटेंगी नजरें

यह भी पढ़ें: फावड़ा लेकर ज़मीन खोदने में लगी है करीना कपूर खान, देखें VIDEO

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More