विराट के बाद रोहित ने किया अनुष्का को ‘अनफॉलो’, इस बात को लेकर पड़ी दरार

0

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की अफवाहें इन दिनों चर्चा में हैं। यह चर्चा और तेज हो गई जब रोहित शर्मा ने विराट कोहली को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया।

अब यह अनबन परिवार तक पहुंच गया है। शायद यही वजह है कि रोहित ने विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। विराट कोहली अब भी रोहित को फॉलो करते हैं लेकिन उनकी पत्नी रितिक सजदेह को फॉलो नहीं करते हैं। वहीं विराट की पत्नी अनुष्का दोनों को फॉलो करती हैं। रितिका दोनों को ही फॉलो नहीं करती हैं।

दो खेमों में बंट गई टीम-

शुक्रवार को प्रशासकों की समिति (सीओए) ने दोनों क्रिकेटरों के बीच में किसी तरह के विवादों से इंकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को खारिज किया है। सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, ‘यह सब आप लोगों द्वारा बनाया गया मामला है।’

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरें विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद सामने आने लगी थीं। क्रिकेट जगत में कहा जाने लगा कि टीम में दो खेमे बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी का टाइम गया, अब पंत ही होंगे टीम इंडिया के विकेटकीपर

यह भी पढ़ें: टीम को इंग्लैंड में छोड़कर वापस वतन लौटे रोहित शर्मा, खुद गाड़ी चलाकर गए घर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More