सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, धोनी-सचिन को भी पछाड़ा

0

विश्व कप 2019 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान जारी है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत की ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा लगातार पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुलाई कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 85 गेंदों में 100 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बीच रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 355 छक्के मारे दिए हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम ​था। धोनी ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 355 छक्के मारे थे।

बता दें कि धोनी ने यह कारनामा 531 मैचों में रचा था लेकिन रोहित ने यह मुकाम केवल 329 मैचों में ही हासिल किया। बता दें कि इसके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने 664 मैचों में 264 रन बनाए थे।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर वेस्ट इं​डीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने 521 छक्के लगाएं हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम हैं।

यह भी पढ़ें: INDvPAK : फाइनल से भी बड़ा मुकाबला आज, टीमें कितनी हैं तैयार!

यह भी पढ़ें: विश्व कप में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हैं ये ‘तुरूप का इक्का’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More