सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने किया ये काम! सुनकर हो जाएंगे खुश

0

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज से ठीक एक महीने पहले ही मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस खबर से हर कोई शॉक्ड रह गया था।

हर किसी को यह सोचने पर मजबूर हुआ कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि महज 34 की उम्र में ही उन्होंने ऐसा किया। कोई भी यह मानने को तैयार नहीं कि अब सुशांत हमारे बीच नहीं रहे।

बहरहाल, मुंबई पुलिस लगातार सुशांत के सुसाइड मामले की जांच कर रही है। खबरों की मानें तो सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। इस मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रिया ने पुलिस का पूरा सहयोग किया।

रिया ने लगाईं सुशांत के साथ तस्वीर-

rhea whatsapp dp

इसी बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपना व्हाट्सऐप डीपी बदला है। उन्होंने अपने इस डीपी में सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर लगाई है, जिसमें सुशांत हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

सुशांत के निधन के बाद से रिया ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर एक भी पोस्ट नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपना व्हाट्सऐप डीपी बदलकर अपने फैंस को यह जरूर बता दिया है कि वह अब भी सुशांत को काफी मिस कर रही हैं।

रिया पर लग रहा था ये आरोप-

rhea sushant

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में हैं। बिहार की एक अदालत में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप भी लगाया गया था।

हालांकि, एक्ट्रेस का इस पर कोई रिस्पांस नहीं आया था।

यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की ये तस्वीरें, सुशांत की मौत के बाद से हो रही वायरल

यह भी पढ़ें: Photos : सुशांत के अंतिम दर्शन करने पहुंची गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More