सुपरस्टार रवि किशन ने इन ख़ास औरतों को किया ‘महिला दिवस’ पर नमन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने विश्व महिला दिवस के मौके पर अपने तरीके से महिलाओं को शुभकामनाएँ दी। साथ ही उन्होंने अपनी जिन्दगी में खास दो महिलाओं का जिक्र करते हुए उनको आज का दिन समर्पित किया। बता दें कि रवि किशन ने अपनी माँ और पत्नी को इस ख़ास दिन पर शुभकामनाएँ दी।
रवि किशन ने ट्वीट के जरिये महिला दिवस की दी शुभकामनाएं:
आज विश्व महिला दिवस है और भारत तो देवी पूजा, नारियों के त्याग और सम्मान का देश है। ऐसे में हर वो पुरुष, बेटा, पिता और पति महिलाओं को अपने अपने तरीके से सम्मानित कर रहा है, जो उनके संघर्षों व हर कदम पर प्रोत्साहन के लिए उनके साथ खड़ी रही हैं।
#InternationalWomansDay 🙏 pic.twitter.com/y2qWzPrOGH
— Ravi Kishan (@ravikishann) March 8, 2019
ये भी पढ़ें: भोजपुरी के वो 10 गाने जिन्हें हर कोई सुनना चाहेगा
महिला गेटअप ने पोस्ट की फोटो:
इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा की धड़कन माने जाने वाले रवि किशन ने ट्वीट पर एक तस्वीर पोस्ट कर सभी महिलाओं को महिला दिवस कि शुभकामनाएं दी। तस्वीर में रवि किशन महिला के गेट अप में हैं। वहीं एक अन्य ट्वीट के जरिये उन्होंने अपनी जिन्दगी की दो ख़ास महिलाओं के बारे में बताते हुए उनको नमन किया।
#InternationalWomensDay2019 nari shakti Ne mujhey Bahaut shakti di aur unkey naam hain my mother #jadavati Devi my wife #Priti een dono ko naman karta Hun 🙏 pic.twitter.com/T8h8kyCXUA
— Ravi Kishan (@ravikishann) March 8, 2019
माँ और पत्नी के नाम किया आज का दिन:
बता दें कि रविकिशन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था, जिसके लिए वे गाँव में होने वाले नाटकों में भी अभिनय करते थे।इस दौरान उन्हें महिला के रोल ऑफर होते थे तो वो उसे भी करते थे। एक बार गाँव कि राम लीला में सीता का रोल करने पर उनके पिता ने उन्हें डांटा भी था, उस समय उनकी माँ जड़ावती देवी ने बेटे की हिम्मत बढ़ाई और कहा कि यहाँ से भाग जाओ।
अगर उस दिन रविकिशन की माँ उनके भागने के निर्णय में उनका साथ न देती तो शायद फिल्म जगत को रवि किशन जैसे मंझे हुए अभिनेता न मिल पाते।
वहीं उनकी पत्नी प्रीति ने उनके जीवन के हर संघर्ष में उनका साथ दिया। रविकिशन कई बार सार्वजनिक मंच से अपनी पत्नी की तारीफ़ करते भी नजर आये हैं, उनकी जिन्दगी में पत्नी प्रीति ने हर मोड़ पर उनको प्रोत्साहित किया है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)