रेप की धमकी, गालियां और भद्दी बातें… ये सब कुछ झेलती हैं महिला नेताएं

0

भद्दी बातें, महिला विरोधी कमेंट, बलात्कार की धमकियां और गालियां, भारत की महिला नेताएं ये सब कुछ झेलती है। एक अध्ययन से मालूम पड़ा है कि भारतीय महिला नेताओं को ट्विटर पर लगातार दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

‘ट्रोल पेट्रोल इंडिया : एक्सपोजिंग ऑनलाइन अब्यूज फेस्ड बाय वूमेन पॉलिटिशियन’ नाम से यह अध्ययन किया गया। एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया की मदद से किए गए इस अध्ययन में 95 भारतीय महिलाओं के लिए किए गए ट्वीट्स की समीक्षा की गई।

अपमानजनक ट्वीट्स का सामना करती महिला नेता-

अध्ययन में पाया गया कि 95 महिला नेताओं को किए गए 13.8 फीसदी ट्वीट्स या तो आपत्तिजनक थे या फिर अपमानित करने वाले थे। इसका मतलब है कि इन सभी महिला नेताओं ने रोज 10 हजार से भी ज्यादा अपमानजनक ट्वीट्स का सामना किया।

अध्ययन से यह भी पता चला कि मुसलमान महिला नेताओं को बाकि धर्मों की महिलाओं के मुकाबले 91.4 प्रतिशत ज्यादा आपत्तिजनक ट्वीट किए जाते हैं। यह अध्ययन साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और उसके तुरंत बाद (मार्च 2019-मई 2019) किए गए थे।

यह भी पढ़ें: इस वजह से अपने जन्मदिन पर दुखी हैं सोनिया गांधी

यह भी पढ़ें: CAA : डिप्टी कलेक्टर की चोटी खींचने पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More