रानी चटर्जी का हाल जानने पहुंची ये एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर

0

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान रानी को गंभीर चोटें आईं थी। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी लेकिन अब रानी चटर्जी धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

कुछ दिन पहले ही रानी ने रियाज करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि म्यूजिक से उनके मन को शांति मिलती है।

गुंजन पंत ने की रानी से मुलाकात-

इस बीच रानी का हालचाल लेने भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत उनके घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी क्वीन का हाल जाना और जमकर मस्ती की। दोनों ने कई तस्वीरें और सेल्फी भी ली।

https://www.instagram.com/p/B3KKb3Lhrs_/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इन तस्वीरों को रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बहुत अच्छा लगेला जब सहेली घर आके मिलेली गुंजन लव यू। तुम घर आई हाल पूछने, अच्छा लगा।’

बता दें कि गुंजन पंत इन दिनों भोजपुरी टीवी सीरियल ‘बगल वाली जान मारेली’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्क्रीन पर वापसी को तैयार शक्ति कपूर, इस फिल्म में आयेंगे नज़र

यह भी पढ़ें: ‘लेडी सिंघम’ बनी रानी चटर्जी, फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More