रामपुर से मायावती का वार, राफेल मामले के चलते सत्ता से बाहर जाएगी BJP

0

महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में संयुक्त महारैली को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यदि हमें दिल्ली में सरकार बनाने का अवसर मिलता है तो हम ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के आधार पर ही कार्य करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा द्वारा छोड़े गए आवारा जानवरों ने किसानों का जीवन और भी तबाह कर दिया है। आज भी सरकारी नौकरियों व पदोन्नति में आरक्षण रुका हुआ है। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण दिए जाने का काम कांग्रेस काल से ही छूटा हुआ है।

लोगों का उत्पीड़न और शोषण थमा नहीं-

रामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस पर भी जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि निचली जाति के लोगों का उत्पीड़न और शोषण आज भी नहीं थमा। इनके खिलाफ हो रहे जुल्म अपने चरम पर हैं। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि रक्षा सौदे भी इससे अछूते नहीं रह गये हैं। बोफोर्स घोटाले में जब लोग सड़क पर उतर आये थे तब जैसे कांग्रेस को अपना शासन छोड़ना पड़ा था वैसे ही अब राफेल मामले के चलते भाजपा बाहर जाएगी।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए झूठे वादों के कारण ही जनता का विश्वास उठने लगा है। भाजपा वाले बातें तो बहुत करते हैं मगर काम नहीं करते। जब भाजपा वाले आपसे वोट मांगें तो आप उनसे पहले पांच साल का हिसाब मांगियेगा। आगे कहा कि केंद्र से मोदी को और प्रदेश से योगी को बाहर करना है।

चुनाव को खराब करने वालों को सबक सिखाना है-

आजम खान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि जनता को साइकिल का बटन दबाकर आज़म खान जी को रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाना है। और जिन लोगों ने इस चुनाव को खराब करने की कोशिश की है उनको सबक सिखाना है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह PM मोदी की तरह फर्जी पिछड़ी जाति के नहीं हैं: मायावती

यह भी पढ़ें: मायावती का सवाल, योगी के प्रति चुनाव आयोग मेहरबान क्यों?

 

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More