सपा नेता राम गोविंद चौधरी की हालत नाजुक

0

यूपी के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी (RamGovind) की तबियत बहुत नाजुक है। आज यानि   सोमवार को मेदांता अस्तपाल द्वारा  मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया।  मेडिकल बुलेटिन में राम गोविंद चौधरी की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।

राम गोविंद पर डॉक्टरों  की एक टीम बराबर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट कमांड सेंटर में राम गोविंद चौधरी की हालत पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है।

Also Read :  रुठे पति तेज प्रताप यादव को मनाने मथुरा पहुंच सकती हैं ऐश्वर्या!

बता दें रविवार को झांसी में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए राम राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार राम गोविंद चौधरी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने जा रहे थे। इस दौरान शनिवार को झांसी में रात्रि विश्राम के लिये रुके थे। उधर राम गोविंद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सपाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। सपा के वरिष्ठ नेताओं का अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More