गांव-गांव चलकर जायेगी प्रयोगशाला, बच्चों की करेंगी मदद

0

अक्सर गांव में कई प्रतिभाशाली बच्चों को पर्य़ाप्त शिक्षण व्यवस्था न मिल पाने से उनकी प्रतिभा छिप सी जाती हैं। बच्चों को पर्याप्त संरक्षण मिल सके इसलिए उपायुक्त अरवा राजकमल ने एक सुझाव पेश किया है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए लैब ऑन व्हील्स का विजन पेश किया था। पीएम  मोदी ने न्यू इंडिया मिशन के तहत देश भर के जिला उपायुक्तों से वर्ष 2022 के लिए विजन पेश करने को कहा था।

विशेषज्ञ गांवों में जाकर किसी एक जगह बस खड़ी कर देंगे

देवघर के उपायुक्त के रूप में किए गए उनके प्रयोग के आधार पर उनका यह आइडिया सरकार को पसंद आ गया है। अब इसे पूरे राज्य में लागू करने की पहल हो रही है। लैब ऑन व्हील्स के तहत तीन बसों में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं होंगी। इनमें तैनात विशेषज्ञ गांवों में जाकर किसी एक जगह बस खड़ी कर देंगे। गांव के स्कूली बच्चे वहीं आकर लैब में प्रयोग करेंगे। इसके लिए तिथिवार रूट चार्ट बनाए गए हैं।

also read : घरेलू फेस मास्क जो आपकी त्वचा में लाये निखार..

उपायुक्तों से वर्ष 2022 के लिए विजन पेश करने को कहा था

आइआइटी मद्रास से बीटेक व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्टडी मैनेजमेंट के छात्र अरवा राजकमल ने उच्च विद्यालयों में विज्ञान के योग्य शिक्षकों व अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की कमी को देखते हुए अनूठी लैब का आइडिया खोजा। देवघर में पहला प्रयोग हुआ तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए।

also read :  घर में घूस कर पूर्व प्रधान की पत्नि से ‘सामूहिक दुष्कर्म’

मुंबई की स्वयंसेवी संस्था ने मदद की

अरवा कहते हैं कि इस आइडिया को जमीन पर उतारने में मुंबई की स्वयंसेवी संस्था ने मदद की। सूबे में विज्ञान की पढ़ाई के बिगड़ते  ग्राफ को सुधारने में यह संजीवनी का काम कर गया।ब्रजेश मिश्र ’ चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू इंडिया मिशन के तहत देश भर के जिला उपायुक्तों से वर्ष 2022 के लिए विजन पेश करने को कहा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More