राज बब्बर : आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने वाले मामले की हो CBI जांच

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर आज रविवार को आगरा में छात्रा को जिंदा जला दिया गया था उसके परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। 

घटना पर पुलिस की कार्रवाई पर सवालियां निशान लगा दिया है। राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था से भय का माहौल है। सरेआम लड़कियों की हत्या हो जाती है जिंदा जला दिया जाता है। सरकार और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती हैं।

पुलिस बना रही है मामले में कहानियां

पुलिस मामले की कहानियां बना रही है। पुलिस अपनी विश्वनीयता खो चुकी है। बुलंदशहर हिंसा में दारागा सुबोध सिंह के हत्या के आरोपियों को ही अभी पकड़ नही पाई है। तो आम आदमी के हत्यारों को क्या पकड़ेगी। राज बब्बर ने कहा कि परिवार ने दो बच्चों को खो दिया है। परिवार के बड़े भाई ने अपना बेटा खो दिया जबकि छोटे भाई ने अपनी बेटी खो दी।

परिवार को दिए जाए 50 लाख मुआवजा

राजबब्बर ने सरकार से परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की बात कही। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी दिए जाने की बात कही। साथ ही मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग।

छात्रा को लगाई थी आग

गौरतलब है कि छात्रा संजलि (15) पुत्री हरेंद्र सिंह जाटव निवासी गांव लालऊ से डेढ़ किमी दूर नौमील गांव में स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। घर से 500 मीटर पहले हमलावरों ने उसे रोका और उसके सिर पर पेट्रोल से भरी पूरी बोतल खाली कर दी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही लाइटर से आग लगा दी और भाग निकले।

संजलि जोर से चिल्लाई, जमीन पर लेटकर आग बुझाने की कोशिश की। साईकिल लेकर गिर गई। आस पास लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक आग उसके आधे से अधिक शरीर को जकड़ चुकी थी। करीब 80 फीसदी जल चुकी थी। दिल्ली के सफरदगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More