महिला दिवस पर शर्मनाक घटना, मदद की गुहार लेकर थाने पहुंची महिला से SI ने किया रेप

0

एक ओर जहां दुनिया महिला दिवस मना रही है वहीं एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। एक महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस उपनिरीक्षक ने ही बलात्कार कर डाला।

26 साल की महिला अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने आई थी। लेकिन उसकी मदद करने के बजाए 54 साल के पुलिस उपनिरीक्षक ने थाने में ही उसका रेप किया। मामला राजस्थान के खेड़ली का है।

इसके बाद जब पीड़िता शिकायत के लिए पहुंची तो थाना पुलिस दिनभर मामला छिपाती रही। पर जब उच्चाधिकारियों तक खबर पहुंची तो मामला सामने आया। इसके बाद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और अलवर एसपी थाने पहुंचे।

देर रात आरोपी एसआई भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि जादौन ने महिला को राहत दिलाने तथा पति के साथ काउंसिलिंग कराने का झांसा देकर थाने में बने अपने कमरे में तीन दिन तक दुष्कर्म किया।

आईजी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एसआई भरत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: चेन छीनाझपटी के दौरान महिला को चाकुओं से गोदा, अस्पताल में हुई मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More