राहुल के लिए उनका कुत्ता और कार्यकर्ता एक बराबर हैं : विज

0

राहुल गांधी द्वारा अपने कुत्ते के साथ  ट्विटर पर शेयर किये वीडियो से विपक्ष में  घिरते नजर आ रहे है। उनके वीडियो के माध्यम से कैबिनेट मंत्री ने उन पर जमकर निशाना साधा। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उनका कुत्ता और कार्यकर्ता एक बराबर हैं।
कुत्ते को एक ही प्लेट में नाश्ता करवाते हैं
वो इतने से ही नहीं रुके विज ने कहा कि वे राहुल को समझने के लिए पहले उनके कुत्ते को समझना जरुरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी अपना पालतू जानवर ही समझते हैं। अनिल विज ने एक के बाद एक ट्वीट किए और राहुल गांधी पर विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने लिखा कि ये सुनकर अच्छा लगा कि राहुल गांधी अपने घर आने वाले लोगों और अपने कुत्ते को एक ही प्लेट में नाश्ता करवाते हैं।
also read : सपा ने लखनऊ के लिए उतारा अपना मेयर प्रत्याशी
राहुल गांधी को जानने के लिए उनके कुत्ते को जानना जरूरी
उनके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और उनका कुत्ता दोनों बराबर हैं। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं से ज्यादा अहमियत उनके कुत्ते की है। वो यहीं पर नहीं रुके उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जो बोलते हैं वो उनकी कुत्ता बोलता है। राहुल गांधी को जानने के लिए उनके कुत्ते को जानना जरूरी है। ये कांग्रेस वालों को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।
पालतू कुत्ते पीडी के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी
कांग्रेस ने विज के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी। कांग्रेस के नेता कुलदीप शर्मा ने कहा कि वो अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। उन्हें एक अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट से तुरंत निकाल देना चाहिए। बता दें राहुल गांधी ने रविवार को अपने पालतू कुत्ते पीडी के साथ ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी।
देखिए मैं एक ट्वीट के साथ क्या कर सकता हूं…
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने अपने कुत्ते को लेकर उन्होंने काफी मजाकिया अंदाज में लिखा था- लोग अक्सर सवाल करते हैं कि इस आदमी के लिए कौन ट्वीट करता है… तो मैं सभी के सामने हाज़िर हूं… यह मैं हूं… पीडी… मैं उन्हीं की तरह स्मार्ट हूं। देखिए मैं एक ट्वीट के साथ क्या कर सकता हूं…ओह…ट्रीट के साथ!’
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More