अमेठी से भरा राहुल गांधी ने परचा, रोड शो कर दिखाई सियासी ताकत

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने पारंपरिक सीट अमेठी से नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उनकी मां और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा मौजूद रहे।

नामांकन से पहले किया रोड शो-

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी से पर्चा भरने से पहले बहन प्रियंका गांधी और उनके परिवार के साथ तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा।

राहुल गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। मुंशीगंज से शुरू हुए रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा है। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा है।

महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही हैं। भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा है।

दो सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ेंगे राहुल-

कांग्रेस के गढ़ में गांधी का मुकाबला भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। मालूम हो कि राहुल ने केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी गुरुवार को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी जबकि संप्रग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी गुरुवार को ही अपना पर्चा रायबरेली से दाखिल करेंगी।

यह भी पढ़ें: केंद्र पर सोनिया का वार – हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखाई जा रही

यह भी पढ़ें: इस एक्टर की PM को सलाह – पप्पू से सीखने की जरूरत है…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More