BHU: छात्राओं से अश्लीलता के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ धरना जारी

0

वाराणसी में बीचयू छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। छात्राओं ने विश्वविद्यालय के सिंहद्वार को जाम कर दिया। बता दें कि छात्राएं जंतु विज्ञान के प्रोफेसर पर छेड़खानी के आरोप में प्रदर्शन कर रहीं हैं। मामलें में छात्राओं के आरोप के बाद भी प्रोफेसर को चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया था। जिससे छात्राओं में काफी नाराजगी है।

जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शैल कुमार चौबे की बर्खास्तगी की मांग:

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में अश्लील हरकत के मामले में घिरे जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शैल कुमार चौबे को बर्खास्त करने की मांग को लेकर छात्र- छात्राओं ने बीती शाम से सिंहद्वार पर धरना शुरू कर दिया है। छात्र -छात्राओं ने गेट जाम कर लिया और आरोपी प्रोफेसर को बहाल किये जाने का विरोध करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

क्या है मामला:

हालाँकि विवि प्रशासन ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शन जारी है। बता दें कि पिछले साल शैक्षणिक टूर के दौरान प्रो. चौबे पर कई छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। जांच में वह दोषी पाए गए। इस पर विश्वविद्यालय ने उन्हें विद्यार्थियों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं होने, प्रशासनिक पद नहीं दिए जाने और इस पेनाल्टी को सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज करने की कार्रवाई कर उन्हें फिर बहाल कर दिया।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: यूपी में भारी ट्रैफिक चालान से राहत, हेलमेट-सीटबेल्ट न भूले

सिंहद्वार किया जाम:

इसके विरोध में छात्राओं ने सिंहद्वार पर जाम लगा दिया, हालाँकि उन्होंने दोनों छोटे द्वार को आवाजाही के लिए छोड़ रखा था। छात्राओं का कहना था कि उनकी मंशा किसी आमजन को दिक्कत में डालने की नहीं है। प्रदर्शन बीएचयू प्रशासन की हीलाहवाली के विरोध में है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More