निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजलेस में खरीदा ‘आलिशान घर’

0

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं खबरें है कि निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजलेस में घर खरीद लिया है। घर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह घर काफी शानदार है। इस घर की कीमत लगभग 47.50 करोड़ (6.5 मिलियन डॉलर) है।

ये घर 4129 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। इस घर में 5 कमरे हैं। घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है। घर का इंटीरियर बेहद ही आकर्षक है। घर में एक गार्डन भी बनाया हुआ है, जो कि घर की खूबसूरती को और बढ़ाता है। घर के बाथरूम भी क्लासी हैं। वहीं गेस्ट रूम की बात करें तो वो भी काफी अट्रैक्टिव है।

priyanka's home

वहीं निक जोनस के घर खरीदने की खबर भारतीय प्रशंसकों के लिए निराश करने वाली है। वैसे निक से मुलाक़ात और सगाई से पहले पिछले कुछ सालों से प्रियंका का ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बीत रहा है। इसकी वजहें भी हैं। बताने की जरूरत नहीं कि प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से यूएस ही रहना पड़ रहा है। अब वो शादी भी वहीं कर रही हैं।

priyanka's home

जाहिर सी बात है कि शादी के बाद वो पति के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगी। वैसे भारत में भी उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। मुंबई में उनका अपना घर परिवार तो है। कहने की जरूरत नहीं कि मुंबई से उनका जुड़ाव बना रहेगा। बता दें कि कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक की सगाई हुई थी।

priyanka's home

इनकी सगाई हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार हुई। इस सेरेमनी में निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए थे। वहीं प्रियंका की शादी को लेकर कयासों का सिलसिला जारी है। कुछ लोग 2 दिसंबर को प्रियंका ने राजस्थान में शादी करने की बातें कह रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्रियंका-निक 14-15 जनवरी तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हालांकि इनमें से किसी भी खबर को लेकर प्रियंक-निक की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरें तो यह भी आई कि दोनों ने अमेरिका में शादी भी कर ली।

पर यह कन्फर्म नहीं हुआ है। खबर है कि प्रियंका की शादी की ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की जाएगी। हाल ही में अपने एक दोस्त की सगाई में वह मनीष का डिजाइन किया आउटफिट पहन कर ही पहुंची थीं। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More