प्रियंका ने उठाया सवाल, कैसी कर्जमाफी कि किसान आत्महत्या को मजबूर

0

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

एक ट्वीट करते हुए उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं।

प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं।’

उन्होंने सवाल किया, ‘ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने लड़कियों का कैरेक्टर बताने वाले पुलिसकर्मी की सच्चाई की उजागर

यह भी पढ़ें: गूगल सर्च में टॉप पर सीएम योगी, पीछे छूटे बाकी नेता

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More