चंद्रशेखर से मुलाकात को लेकर प्रियंका गांधी ने किया ये खुलासा…

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के आनंद अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। उनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे।

मेरठ अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर रावण से मिली प्रियंका

बता दें इस दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला, जहाँ पहले उनके अस्पताल पहुँचते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रियंका गांधी वाड्रा को चंद्रशेखर से मिलने से रोक दिया। जानकारी के मुताबिक़ चंद्रशेखर कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलना चाहते थे, हालाँकि बाद में वे प्रियंका गांधी से मुलाक़ात करने के लिए मान गये और कुछ मिनटों की मुलाक़ात प्रशासन ने करवाई।

Also Read: चंद्रशेखर रावण से मिली प्रियंका गांधी, सिंधिया और राज बब्बर भी साथ

मुलाक़ात की बताई ये वजह:

इस दौरान जहाँ चंद्रशेखर को कांग्रेस से टिकट मिलने की अटकलें तेज हो गयी वहीं सियासी मायने भी निकाले जाने लगे। वहीं प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वे चंद्रशेखर से मिलने उनकी खराब तबियत के चलते आई हैं, इसका कोई और राजनीतिक अर्थ नहीं है।

भाजपा पर साधा निशाना

वहीं उन्होंने इस मौके पर भाजपा पर बयानबाजी करते हुए कहा कि भाजपा ने रोजगार तो दिया नहीं, अब अगर युवा आवाज उठा रहे हैं तो उनकी आवाज को तो न कुचले। लेकिन भाजपा उनकी आवाज को भी कुचल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More