Live: कानपुर रोड पर पहुंचा प्रियंका का काफिला

0

प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना हो चुकी है और कानपुर रोड पर पहुँच गयी हैं इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर नहरिया चौराहे तक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जगह जगह खड़े होकर खुलवा रही जाम। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर खड़े होकर प्रियंका का स्वागत कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जूझ रहे।

प्रियंका गांधी का रोड शो शुरु:

प्रियंका के साथ राहुल गांधी और ज्योतिराजे सिंधिया भी हैं। अपनई सियासी पारी की शुरुआत वो लखनऊ में रोड शो से कर रही हैं, 9 घंटे के इस रोड शो के दौरान प्रियंका का साथ देंगे उनके भाई और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे।

प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा. इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका गांधी का काफिला रुकेगा।  प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद और आरपीएन सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले अनोखा पोस्टर वॉर

कार्यकर्ताओं में उत्साह:

प्रियंका के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यालय से लेकर एयरपोर्ट तक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यालय को दुल्हन की तरह सजा दिया गया हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More