चंद्रशेखर रावण से मिली प्रियंका गांधी, सिंधिया और राज बब्बर भी साथ

0

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक अस्पताल में मिलने पहुंची हैं, उनके साथ सिंधिया और राजबब्बर भी मुलाक़ात करने पहुंचे, जहाँ प्रशासन ने उन्हें रावण से मिलने से रोक दिया। बता दें कि कल आचार संहिता के उल्लंघन के चलते चंद्रशेखर रावण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

अस्पताल में भर्ती है भीम आर्मी के संस्थापक:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची हैं। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर भी हैं। चंद्रशेखर इस समय मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती हैं। सियासी गलियारे में इस मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रावण समेत 200 लोगों पर केस दर्ज

प्रियंका संग सिंधियां और राजबब्बर भी:

मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा निकाल रहे थे। अनुमति न होने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ की अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More