प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- दुर्योधन में भी था ऐसा ही अहंकार

0

लोकसभा चुनाव के अंतिम दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेज है। इसकी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा के अंबाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अपने चुनाव प्रचार में भाजपा नेता इन समस्याओं पर बात नहीं करते। बल्कि, इधर-उधर की बात करते हैं। वो शहीदों के नाम पर वोट मांगते है और देश के लिए शहीदों का अपमान करते हैं। लेकिन, आपके मुद्दों पर बात नहीं करते।

एक सरल जीएसटी लाने जा रही कांग्रेस-

​कांग्रेस महासचिव ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी गई। भाजपा के शासन में आज 24 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। इन्होंने किसानों की आय दुगुनी करने की बात कही थी। सच ये है कि कर्ज बढ़ता गया और 12,000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसानों को समय पर न तो उपज का दाम मिल रहा और न ही खाद-बीज। जीएसटी और नोटबंदी से त्रस्त व्यापारियों के लिए कांग्रेस पार्टी एक सरल जीएसटी लाने जा रही है।

इस चुनाव को मुद्दों पर लड़े पीएम-

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए प्रियंका ने कहा, ‘आप अपने मुद्दों के प्रति जागरूक बनिए। अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो इस चुनाव को मुद्दों पर लड़े। विकास, जनता की समस्याओं, किसान की जरूरतों, नौजवानों के रोजगार, महिलाओं की जरूरतों पर लड़कर दिखाए।’

आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि इस देश ने कभी भी अहंकार और घमण्ड को माफ नहीं किया है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान कृष्ण उनको समझाने गए, तो उसने उनको भी बंधक बनाने का प्रयास किया था।

यह भी पढ़ें: प्रियंका की पॉलिटिकल एंट्री पर बोले मनोज सिन्हा – कोई खास असर नहीं पड़ा

यह भी पढ़ें: सेना मोदी की निजी संपत्ति नहीं है : राहुल गांधी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More