PM मोदी की फैन को मिली ब्रिटेन में बड़ी जिम्मेदारी, बनी पहली भारतीय मूल की गृह मंत्री 

0

प्रीति पटेल ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार में गृह मंत्री बनी है। इसी के साथ उन्हें  ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनने वाली महिला की उपलब्धि मिल गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले इस पद पर  पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद थे, जिन्हें गृह मंत्री से हटाकर अब वित्त मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद अब ब्रिटेन में गृह मंत्री भारतीय मूल की और वित्त मंत्री पाकिस्तानी मूल के हैं।

प्रीति पटेल के बारे में जाने कुछ ख़ास बातें:

प्रीति पटेल ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बनने वाली महिला हैं।

उनका नाम पूर्व पीएम थेरेसा मे की मुख्य आलोचकों में शामिल है।

प्रीति कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए ‘बैक बोरिस’ अभियान की प्रमुख सदस्य में शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: आरोपों से दुखी आजम खान ने कहा, ‘मुझे पुलिस एनकाउंटर में क्यों नहीं मरवा देते?’

राजनीतिक सफ़र:

2010 में प्रीति पटेल विटहैम से सांसद चुनी गई थीं। इसके बाद 2015 और 2017 में भी इस पर अपनी पकड़ बरकार रखी।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (EU) से बाहर होने के पक्ष में आयोजित किए अभियान में प्रीति की सबसे अहम भूमिका रही।

जून 2016 प्रीति पटेल ने ‘वोट लीव’ अभियान चलाया था।

प्रीति डेविड कैमरन सरकार में रोजगार राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

प्रीति थेरेसा मे सरकार में अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री थीं। हालांकि, नवंबर 2017 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रीति ने इजरायल के अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें की थी, इस पर राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी हुआ था।

Read Also: तीन तलाक बिल को लेकर NDA में रार, भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

गैरराजनीतिक जानकारी

-प्रीति पटेल का जन्म 29 मार्च 1972 को लंदन के युगांडा में एक भारतीय परिवार में हुआ था।

-प्रीति के माता-पिता मूल रूप से गुजराती हैं। हालांकि, पहले वे युगांडा में रहते थे और बाद में 60 के दशक में इंग्लैंड आ गए थे।

-उन्होंने कीले विश्वविद्यालय और एसेक्स विश्वविद्यालय से शिक्षा ली है।

-पटेल की शादी 2004 से एलेक्स सॉयर से हुई,उनका एक बेटा, जिसका नाम फ्रेडी है।

-गुजराती मूल की प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के लगभग सभी प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं।

-ब्रिटेन में प्रीति की छवि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही प्रशंसक के रूप में बनी हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More