सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने लखनऊ से भरा नामांकन

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पूनम सिन्हा का मुकाबला गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है जो लगातार दूसरी बार लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

मंगलवार को शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। पूनम सिन्हा को डिंपल यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

राजनाथ सिंह ने रोड शो कर दिखाया था दमखम-

16 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल किया था। रोड शो के बाद जनसभा में राजनाथ ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री फिर एक बार नरेंद्र मोदी ही बनेंगे।

इससे पहले उन्होंने लखनऊ में मंदिर में पूजा अर्चना की और एक रोड शो कर दमखम दिखाया था। लखनऊ में 6 मई को मतदान होंगे। लखनऊ सीट बीजेपी के लिए काफी प्रतिष्ठित सीट है।

भाजपा के पास करीब दो दशकों से है लखनऊ सीट-

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हा​थ थामा था। इसके बाद उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है।

राजनाथ सिंह 2009 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चुनाव जीते थे। मगर 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने लखनऊ से चुनाव लड़ाया और उन्होंने वहां भी जीत दर्ज की।

लखनऊ सीट भाजपा के पास करीब दो दशकों से है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह को चुनौती देंगी पूनम सिन्हा, सपा प्रमुख ने किया ऐलान

यह भी पढ़ें: लखनऊ से राजनाथ सिंह ने भरा नामांकन, रोड शो कर दिखाया दमखम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More