भीम आर्मी चीफ को पुलिस ने की गिरफ्तार करने की कोशिश, दूर ले गए प्रदर्शनकारी

0

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, अहमदाबाद, मुंबई समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन हुए और आगजनी भी कई गई, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं कर्नाटक में भी प्रदर्शन के दौरान दो की मौत हो गई। दिल्ली में एहतियातन आज भी कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है, जिनमें अभी जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों के रुख को देखते हुए शुक्रवार की सुबह ही लखनऊ, बेंगलुरु, मंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में आज भी धारा 144 लागू है और कई जगह इंटरनेट सस्पेंड है।

हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई

नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में बवाल हुआ है। कानपुर में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। वहीं, फिरोजाबाद में धार्मिक स्थल से इबादत के बाद निकले लोग पुलिस से भिड़ गए। पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है। इसके अलावा गोरखपुर और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है।अमरोहा में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया है। वहीं, बुलंदशहर में भी उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और फिर तोड़फोड़ की।

बिजनौर में नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन

बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया।

बताया गया कि आसपास मौजूद लोगों ने छायाकार को बचाने की कोशिश कि लेकिन उग्र भीड़ ने किसी को नहीं बख्शा लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी कई वाहनों में तोड़फोड़ कर चुके थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More