कमल के फूलों से तौले गए पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा मामला!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के त्रिशूर जिले में प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां ‘तुला भरण’ पूजन परंपरा के तहत उन्हें कमल के फूलों से तौला गया।
पूजा-अर्चना के लिए एक मुस्लिम परिवार ने 112 किलोग्राम कमल के फूल खरीदे थे। बताया जा रहा है कि इन फूलो को तिरुनवाया के एक मुस्लिम किसान परिवार से खरीदा गया था। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह पहली केरल यात्रा थी।
A blessed moment from the Guruvayur Temple. pic.twitter.com/MgBLNM3IHJ
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2019
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवयूर में ही अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंदिर प्रशासन का, भाजपा कार्यकर्ताओं का और सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने इस उत्तम पूजा पाठ का मुझे अवसर दिया और इतना सम्मान दिया।
हम राजनीति में देश बनाने आए हैं-
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए चुनाव मैदान में नहीं होते। हम 365 दिन अपने राजनीतिक चिंतन के आधार पर जन सेवा में जुटे रहते हैं। हम राजनीति में सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं। हम राजनीति में देश बनाने आए हैं।
उन्होंने बताया कि भारत की सांस्कृतिक विरासत के महात्म्य को बढ़ाने के लिए भारत सरकार की प्रसाद योजना के तहत केरल के 7 प्रोजेक्ट लिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: वाराणसी के पुजारी ने ममता को भेजी रामचरितमानस, कहा- पढ़ें, मन हो जायेगा पवित्र
यह भी पढ़ें: अमित शाह को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी!!
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)