तस्वीरें : धमाकों से दहला श्रीलंका, हर तरफ अफरा-तफरी, ऐसा है भयावह मंजर

0

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ईस्टर प्रार्थना सभा बम धमाकों से दहल गई। देश के तीन चर्च और तीन होटल को निशाना बनाया गया। इस सिलसिलेवार बम धमाके में अब तक 49 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 500 से अधिक लोग घायल हो गए।

रविवार को ईस्‍टर के चलते चर्च में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। धमाका उस वक्त हुआ जब चर्च में ईस्‍टर की प्रार्थना सभा चल रही थी। खबरों के मुताबिक, बट्टिकलोबा, नैगोंबो और कोलंबो के चर्च और होटल शांगरी ला समेत 6 जगहों पर ब्लास्ट हुआ।

बढ़ सकती है मरनेवालों की संख्या-

घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने कोलंबो बम धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाके पर विदेश मंत्री ने कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-

श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास की तरफ से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, ‘कोलंबो और बट्टीकालोआ में धमाके की खबर है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मदद या किसी जानकारी के लिए भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +94777903082 +94112422788 +94112422789

श्रीलंका के नंबरों के अलावा इन भारतीय नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। +94777902082 +94772234176

यह भी पढ़ें: हिंदू समाज का हो रहा है उत्पीड़न : मोहन भागवत

यह भी पढ़ें: कुंभ की ग्लोबल ब्रांडिंग, 71 देश के राजनायिक पहुंचे प्रयागराज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More