सुनिए, पवन सिंह का बड़ा होली धमाका ‘तनी रंग दा ना चीजा’

0

भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों को एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में और गाने देने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह के होली गीतों की इन दिनों बहार आई हुई हैं। पवन सिंह एक के बाद एक होली के गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में पवन सिंह का नया होली सांग रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं, ‘तनी रंग दा ना चीजा..’ इस गाने में पवन सिंह के साथ सोना सिंह के स्वर है। ठुमकने वाला म्यूजिक और गर्दा उड़ा देने वाले बोल…

सोशल मीडिया पर किया शेयर:

पवन सिंह ने अपने नए होली सांग के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके रिलीज की जानकारी दी। बता दें कि अभी इस गाने का ऑडियो जारी किया गया है।

 

ये भी पढ़ें: पवन सिंह की ‘क्रेक फाइटर’ 21 मार्च को होगी रिलीज

इसके पहले भी पवन सिंह होली के कई गाने रिलीज कर चुके हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, इन गानों में ‘फलाना बो धरईली हो होलीया मे’, ‘भाभी जी घर पर हैं’ और  ‘काम होलिया में  कईसे’ रिलीज हो चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More