पवन सिंह का हिंदी सांग ‘कमरिया हिला रही है’ का टीजर रिलीज, रंगों में सराबोर दिखीं खूबसूरत एक्ट्रेस

0

‘लॉलीपॉप लागे लू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ से दुनियाभर को झूमने पर मजबूर करने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह अब जल्द ही हिंदी संगीत में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका हिंदी गाना ‘कमरिया हिला रही है’ जल्द ही रिलीज होने को तैयार है।

पवन सिंह ने इस गाने का एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस टीजर में डांसर और एक्टर लॉरेन गोटलिब नजर आ रहीं है। गाने का कैप्शन दिया है : ‘अब होली होगी मजेदार’। यह होली सांग 24 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।

यहां देखें Teaser-

https://twitter.com/PawanSingh909/status/1231141653584470018?s=20

इस गाने में लॉरेन गोटलिब गुलाबी रंग में रंगती दिख रही है। इस गाने को मुद्दसर खान ने कोरियाग्राफ किया है और पवन और पायल देव के साथ मिलकर रिकॉर्ड किया है।

इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह ने कहा, ‘मुझे ‘कमरिया हिला रही है’ गाना गाने में बहुत मजा आया। मैं चाहता हूं कि मेरे प्रशंसक वही प्यार और समर्थन मेरे इस गाने को भी दें जो उन्होंने मेरे सभी गानों को दिया है।’ पवन सिंह का यह गाना होली नंबर बनने वाला है।

भोजपुरी सिनेमा की शान पवन सिंह-

भोजपुरी फिल्मों के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से वो मुकाम हासिल किया है जो हर कोई पाना चाहता है।

पवन सिंह ने कम वक्त में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ जैसे गानों से पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh का रोमांटिक अंदाज, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप लागे लू’ सिंगर पवन सिंह अब हिंदी म्यूजिक में मचाएंगे धूम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More