ट्रेंड कर रहा है पवन और मोनालिसा रोमांटिक सॉन्ग ‘मुआई दिहाला राजाजी’

0

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा का भोजपुरी  रोमांटिक सॉन्ग ‘मुआई दिहाला राजाजी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह और मोनालीसा का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

गाने के बोल हैं- ‘मुआई दिहाला राजाजी..’ इस गाने को सुप्रसिद्ध भोजपुरी सिंगर कल्पना ने गाया है। इस गाने को लिखा है- विनय बिहारी। गाने का डायरेक्शन किया है राजेश गुप्ता ने। सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ये गाना है फिल्म ‘सैयां जी दिलवा मांगेले’ का।

फिल्म सैयां जी दिलवा मांगेले 23 मई साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर पांडे ने किया था। फिल्म में कलाकार के तौर पर मोनालीसा, पवन सिंह, आनंद मोहन पांडे और सीमा सिंह ने काम किया था।

बता दें कि मोनालिसा और पवन सिंह की फिल्में भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट होने का पैमाना माना जाता है। ये दोनों बेहद टैलेंटेड अभिनेता और अभिनेत्री हैं।मोनालीसा अब जहां भोजपुरी से निकल कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लग गई हैं वहीं पवन सिंह आज भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं।

पवन सिंह ने ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दी हैं बल्कि वे अपने गानों से बी अपने फैेस का मनोरंजन करते रहते हैं। उनके गानों के लिए बड़ी संख्या में फैंस क्रेजी रहते हैं।

मोनालीसा का असली नाम अंतरा विश्वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालीसा के नाम से मशहूर हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के साल 2016 के 10वें संस्करण में नजर आईं थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More