Video: जब लड़की संग ‘रंगरेलियां’ मनाते नजर आये RJD विधायक

0

नेताओं की अश्लीलता और अभद्रता से जुड़ी खबरे आये दिन सुनने में आती रहती हैं, इसी कड़ी में अब एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो बिहार के आरजेडी के विधायक का है, जिसमें वह एक लड़की के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। विधायक के साथ चार लोग और हैं।विधायक बार बार लड़की को डांस के दौरान लगे लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो मणिपुर में स्टडी टूर के दौरान भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित मोरेह का बताया जा रहा है।

स्टडी टूर के दौरान का बताया जा रहा वीडियो:

दरअसल, बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक यदुवंश कुमार यादव तीन अन्य विधायकों के साथ एक जून को बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे।

डांस के दौरान लड़की को जबरन लगा रहे लगे:

इस दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं हालांकि लड़की बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद हैं। वायरल हुए वीडियो में विधायक लड़कियों के साथ दिन के लिए नाचते हुए नज़र आ रहे हैं। नाचते हुए वह अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद लड़की को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also: योगी के मंत्री का विवादित बयान, प्रेम-प्रसंग बन जाता है रेप

इस दौरे पर गये थे ये विधायक:

बता दें कि आरजेडी विधायक व पिपरा (सुपौल) विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव के साथ इस दौरे पर भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जद (यू) के विधायक राज कुमार राय और राजद के अन्य विधायक राजा पाकर शामिल थे। हालाँकि

वायरल वीडियो में उनके साथ दिखने वाले लोग समिति सदस्य व् विधायक है, इसका अभी पता नही चल सका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More