पानी के बीच फंसा रिक्शा चालक, रोते हुए वीडियो वायरल

0

बिहार, उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

जलभराव के कारण लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर पानी भरने की वजह से जहां-तहां गाड़ियां फंसी हुई है।

इस बीच बाढ़ में फंसे एक रिक्शा चालन का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है।

ये रहा वीडियो-

वीडियो में रिक्शा चालन पानी के बीच फंस गया और अपना रिक्शा निकाल नहीं पा रहा है। रिक्शा निकालने में असमर्थ होने के कारण वह पानी के बीच में रो रहा है।

पास के घरों में मौजूद कुछ लोग रिक्शा चालक का वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बनाने वाले लोग चालक को मदद की बात भी कर रहे हैं। कह रहे हैं, रिक्शा यहीं छोड़ दो, बाद में ले जाना।’

नदियां खतरे के निशान से ऊपर-

मूसलाधार बारिश से पटना, भागलपुर, नवगछिया, कहलगांव, खगड़िया, कटिहार और मुंगेर जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा हैं। जिसमें खास तौर पर गंगा, बागमती, गंडक, कमला बालन नदियां हैं।

नदियों में तेजी से बढ़ते जलस्तर की वजह से यातायात, और रेलवे परिचालन प्रभावित हुआ है। पटना, भोजपुर, खगरिया, और भागलपुर जिलों के निचले इलाकों तक पानी भर गया है।

प्रबंधन विभाग का अलर्ट-

इस बीच मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य के आपदा प्रबन्धन के साथ बैठक की और बाढ़ के हालत की जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रहने का कहा है।

साथ ही मौसम विभाग ने गोपालगंज,पुर्णिया, कटिहार, बक्सर सहित 19 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावानी जारी की है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का अपडेट: मौसम में जारी रहेगा बदलाव, जाने कब से जारी हो जाएगी ठंड ?

यह भी पढ़ें: बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More