परशुराम जयंती : कोरोना काल में आयोजन पर 75 जिलो के पदाधिकारियों ने किया मंथन

0

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य  के प्रदेश व 75 जिलों के पदाधिकारियों के एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग  का आयोजन किया गया। मीटिंग का उद्देश्य कोरोना काल में संगठन द्वारा आगामी 14 मई परशुराम जयंती किस तरह मनाई जाए इस पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी? ऐसे करें पता

कार्यकर्ताओं से ली जानकारी परशुराम जयंती की जानकारी

मीटिंग में मौजूद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महिला मोर्चा संध्या त्रिपाठी ने अपने संबोधन की शुरुआत कार्यकर्त्ताओं के स्वास्थ की जानकारी लेने से किया और निर्देश भी दिया कि संगठन के कार्यकर्ता जहां भी किसी को मदद की जरूरत है वहां हर संभव सहयोग करें।

प्रदेश अध्यक्ष प्रतीक त्रिपाठी ने प्रदेश में आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव  को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए किस तरह से मनाया जाएगा इसके लिए दिशानिर्देश दिए।

इस वर्चुअल बैठक में वाराणसी जिलाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र सहित प्रदेश व जिलें पदाधिकारी शामिल थे.

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी? ऐसे करें पता

ये थे शामिल

सम्मिलित होने वाले पदाधिकारियों में  ज्ञानेंद्र शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष,सुमित संगठन महामंत्री,हिमांशु पाण्डेय प्रदेश महामंत्री, संतोष मिश्रा प्रदेश महामंत्री, नीरज देव पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग उपाध्याय प्रदेश मंत्री,विष्णु शर्मा प्रदेश मंत्री विवेक कौशिक प्रदेश कोषाध्यक्ष, नीरज शुक्ला प्रचार मंत्री आईटी विभाग उत्तर प्रदेश, आशु परासर जिला अध्यक्ष एटा, अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष कानपुर, अंकित दीक्षित जिला अध्यक्ष सहारनपुर, अविनाश अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष इटावा, शिवम शुक्ला जिला अध्यक्ष रायबरेली, पंडित देवराज जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर, शशांक चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष मैनपुरी, सिद्धार्थ जिला अध्यक्ष लखनऊ,शुभम दुबे , विजय शंकर पाण्डेय जिला अध्यक्ष सोनभद्र, सुमित मिश्रा जिला अध्यक्ष कुशीनगर

इस मीटिंग में महिला पदाधिकारी भी जोड़ी प्रदेश संगठन महामंत्री स्तुति मिश्रा, दीप्ति दुबे प्रदेश संयोजक, शिखा पांडे, उषा उपाध्याय, सुमन मिश्रा, मीनू चौबे सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं.

[better-ads type=”banner” banner=”100781″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More