गृह मंत्रालय : भारत पर हमले की तैयारी में ‘पाक’

0

पाकिस्तान (Pakistan) समुद्री रास्ते से भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। गृह मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान इसको लेकर आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रहा है। गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी राज्यसभा में दी।

दरअसल राज्यसभा में इसको लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या भारत मुंबई में हुए 26/11 जैसे हमले को लेकर तैयार है? या फिर क्या कोई आंतकी संगठन इस तरह के हमले की योजना भी बना रहा है? इसके जवाब में गृह मंत्रालय ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

Also Read :  मुलायम सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, खारिज की याचिका

लेकिन मंत्रालय ने ये जरूर कहा कि जो जानकारी उनके पास मौजूद है उसके मुताबिक पाकिस्तान अपने आतंकियों को समुद्र के रास्ते भारत पर हमले के लिए ट्रेनिंग दे रहा है।

आपको बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले 10 साल हो गए है। इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने कई जगहों पर हमले कर 166 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।

बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को ये हमला करीब 60 घंटा चला था। सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या 166 बताई गई, लेकिन माना जाता है कि वास्तविक संख्या इससे कई ज्यादा थी। इस आतंकी हमले में 300 से अधिक लोग जख्मी भी हुए थे। मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारत और पाकिस्तान युद्ध की कगार पर आ गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More