तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले BJP देगी विपक्षियों को तगड़ा झटका

0

भारत में लोकसभा चुनाव के बाद अब तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भाजपा विपक्षियों को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। दरअसल, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानभा चुनाव:

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानभा चुनावों की तैयारियों में सभी दल जुट गये हैं। वहीं भाजपा चुनाव से पहले ही विपक्षियों को उनकी ही पार्टी के बड़े नेताओं के जरीए हराने की तैयारी कर रही है। एक ओर भाजपा महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जबकि हरियाणा और झारखंड में कुछ स्थानीय दलों को साथ ले सकती है।

कांग्रेस पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा के बागी तेवरों से परेशान

महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के कई प्रमुख नेता भाजपा में पहले ही शामिल हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार चुनावों की घोषणा होने के पहले इन दोनों दलों के कुछ विधायक और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरह हरियाणा में कांग्रेस अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के बागी तेवरों से परेशान है।

ये भी पढ़ें:  चिदंबरम गिरफ्तार: कपिल सिब्बल ने उठाये जज की टाइमिंग और SC की मंशा पर सवाल

झारखंड में भाजपा की रणनीति इन दोनों राज्यों से अलग है। आदिवासी राज्य होने के साथ वहां पर विपक्ष अपेक्षाकृत मजबूत है, लेकिन उसके पास प्रभावी नेताओं की कमी है। सूत्रों के अनुसार वहां विपक्षी खेमे के कुछ नेता जल्द भाजपा में आ सकते हैं।

पहले ही कई नेता हो चुके भाजपा में शामिल:

गौरतलब है कि तीन महीने में विपक्ष से 10 राज्यसभा सांसदों के साथ कई विधायक और अन्य नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा को किसी पार्टी को तोड़ने की जरूरत नहीं:

पार्टी के एक प्रमुख नेता के मुताबिक़ कि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और संगठन बेहद मजबूत है। ऐसे में पार्टी को किसी दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई नेता भाजपा में आना चाहता है तो उसका स्वागत किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More