दगे हुए कारतूस हैं सपा और बसपा : ओम प्रकाश राजभर

0

हमेशा से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयाबाजी करके सुर्खियां बटोरने वाले योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा और बसपा गठबंधन पर बड़ा हमला किया है। राजभर ने कहा कि सपा और बसपा दगा हुआ कारतूस है। 2017 में  सपा और बसपा  पार्टियों की हालत हुई थी सभी ने देखी है।

आपको बता दें कि शनिवार को अखिलेश मायावती राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सियासी पारे को बढ़ा दिया। सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। 25 साल बाद सपा और बसपा एक साथ एक मंच पर देखे गए थे।

मायावती ने अपने बयान की शुरुआत में ही मोदी और शाह पर हमलावर रवैया अपनाते हुए कहा कि यह गठबंधन गुरु और चेले की नींद अब उड़ने वाली है। मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। 2019 के लिए यह नई राजनीतिक क्रांति होगी।

Also Read :  2019 में ‘गुरु चेले’ की नींद उड़ाएगा ये गठबंधन : मायावती

सपा-बसपा गठबंधन ‘गुरु-चेले’ की नींद उड़ाने वाला
-पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश और बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक साथ प्रेसवार्ता की
-बसपा तो कांग्रेस पर हमलावर पर अखिलेश नहीं
– सपा-बसपा ने इसे 2019 के लिए नई राजनीतिक क्रांति बताया
– सपा और बसपा की बीच 38-38 सीटों पर गठबंधन
– कांग्रेस बोफोर्स मामले में गई, अब राफेल मसले पर बीजेपी जायेगी
-अस्पताल में इलाज से पहले उनकी जाति पूछी जा रही है

बराबर की सीटें हुईं तय

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच बराबर की सीटों पर गठबंधन तय हुआ है। सपा और बसपा की बीच 38-38 सीटों पर गठबंधन हुआ है। मायावती ने कहा कि देश की बेहतरी के लिए हम एक साथ आये हैं। जनविरोधी पार्टी को रोकने के लिए हम एक साथ आये हैं। उपचुनाव में इसकी शुरुआत हो चुकी थी। ‘हमें पूरा भरोसा है कि बीजेपी को जिस तरह हमने उपचुनाव में हराया है उसी तरह हम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे।’

कांग्रेस और भाजपा एक थाली के चट्टे-बट्टे

मायावती ने कहा कि कांग्रेस राज में देश की जनता बहुत परेशान रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों में घोटाले हुए हैं। आज़ादी के बाद कांग्रेस ने राज किया है। इनके राज में अपराध बढ़ा है। मायावती ने कहा कि सपा और बसपा ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल क्यों नहीं किया गया, लोग ये जनना चाहते हैं। कहा कि भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली और नीतियां एक जैसी हैं। कहा कि देश में ज्यादातर कांग्रेस पार्टी ने ही राज किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More