इतिहास रचने को तैयार पवन सिंह, 1 अप्रैल को रिलीज होगा धुआंधार गाना

भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह का गाना 'नंबर ब्लॉक चल रहा है' एक अप्रैल को रिलीज होगा

0

भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह का गाना ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ एक अप्रैल को रिलीज होगा। यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर जारी हो चुका है।

इस गाने में पवन के साथ अभिनेत्री संजना गलरानी नजर आने वाली हैं। पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्न लोकेशन पर की गई है।

भोजपुरी फिल्म के इतिहास में ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ पहला ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम अलबम की शूटिंग मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में होती रही है।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का हिंदी सांग ‘कमरिया हिला रही है’, रंगों में सराबोर दिखीं खूबसूरत एक्ट्रेस

पवन सिंह का पहला हिंदी गाना हुआ हिट-

यशी फिल्म्स ने पवन सिंह का पिछला भोजपुरी अलबम ‘कमरिया हिला रही है’ की सफलता के बाद एक नया प्रयोग किया है। इसके टीजर को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सभी को पवन सिंह के इस नए गाने का इंतजार है।

‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। निर्देशक कुमार सौरभ हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह हैं।

यह भी पढ़ें: लड़की के ख्यालों में डूबे पवन सिंह, करोड़ों लोगों ने देखा धमाकेदार भोजपुरी गाना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More