सुखोई में उड़ान भरने वाली पहली महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण

0

रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही निर्मला सीतारमण एक्शन में नजर आ रही हैं। उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में सुखोई-30 एमकेआई में ऐतिहासिक उड़ान भरी। बता दें कि वो पहली महिला रक्षामंत्री हैं जिन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा भी लिया। रक्षामंत्री को सुखोई की उड़ान करवाने का जिम्मा 31 स्क्वार्डन लॉयन के पास था।

ALSO READ : PM के संसदीय क्षेत्र में जमीन के नीचे गुपचुप बसाया जा रहा था मिनी शहर, खुलासा

हाल ही में सीतारमण ने आईएनएस विक्रमादित्य पर मिग-29के की सवारी भी की थी। गौरतलब है कि सुखोई-30एमकेआई एयरफोर्स का एक अहम हिस्सा है। भारत के पास 2020 तक कुल ऐसे 270 प्लेन (13 स्क्वार्डन) होंगे। ये फाइटर प्लेन अब मिग-21 और मिग-27 की जगह लेंगे। रक्षामंत्री का पद संभालने के बाद से ही सीतारमण जवानों की हौसला बढ़ाती रहती हैं।

सैन्यधिकारियों से जानकारी भी हासिल की

इससे पहले बीते वर्ष भी वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने देश की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। वे अरुणाचल सीमा पर भी पहुंची थीं और चीनी सैनिकों का अभिवादन किया था। उन्होंने जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही सैन्य तैयारियों को देखा था। इस दौरान रक्षा मंत्री ने पोखरण में डीआरडीओ द्वारा विकसित आधुनिक शक्तिशाली थर्ड जनरेशन अपग्रेडेड टैंक अर्जुन मार्क-2 की जबरदस्त फायरिंग क्षमता को भी देखा था। वहीं खेतलाई रेंज में डीआरडीओ के बनाए 155 एमएम की देशी गन की खूबीयों के बारे में डीआरडीओ और सैन्यधिकारियों से जानकारी भी हासिल की।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More