आ गया निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का टीजर, आते ही मचा रहा है धमाल

0

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी फिल्मों की हॉट क्वीन आम्रपाली दुबे और शुभ शर्मा की अपकमिंग फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। निरहुआ हिंदुस्तानी की दो फिल्में पहले ही बन चुकी हैं। यह इस सीरीज की तीसरी फिल्म है।

फिल्म की पटकथा संतोष मिश्रा ने लिखी है

निरहुआ हिंदुस्तानी 3 छठ पूजा पर रिलीज होगी। निरहुआ सीरीज की पहली फिल्म 2014 में आई थी। एक्शन-रोमांस से भरपूर इस फिल्म की पटकथा संतोष मिश्रा ने लिखी है।

निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 को प्रवेश लाल यादव प्रोड्यूस कर रहे हैं

इस फिल्म में संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंद्रे भी नजर आएंगे। सतीश चंद जैन फिल्म के डायरेक्टर हैं। माना जाता है कि निरहुआ की सीरीज फिल्मों ने भोजपुरी सिनेमा को उबारने का काम किया है। निरहुआ हिन्दुस्तानी 3 को प्रवेश लाल यादव प्रोड्यूस कर रहे हैं। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आम्रपाली दुबे निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू की थीं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से पहले वे डेली शोप में काम करती थीं। मायका और मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में, सात फेरे जैसे सीरियल में भी वे काम कर चुकी हैं। फिलहाल भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे का जलवा है। भोजपुरी में उनका कोई सानी नहीं। निरहुआ हिंदुस्तानी 3 से पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म बॉर्डर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।

आम्रपाली दुबे एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं

आम्रपाली दुबे धमाकेदार डांस आइटम और सुपरहिट गानों से लगातार भोजपुरी सिनेमा के प्रसंशकों की चहेती बनी हुई हैं. निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद आम्रपाली दुबे एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं। डांस आइटम और सुपरहिट गानों की वजह से उन्हें प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More