निर्भया की मां आशा देवी होंगी नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी? 

0

संभावना है कि कांग्रेस अरविंद केजरीवाल के मुकाबले नई दिल्ली सीट से निर्भया की मां आशा देवी को टिकट दे सकती है। मालूम हो कि आशा देवी परिवार की मदद राहुल गांधी करते रहे हैं।

इससे पहले निर्भया के दोषियों को फांसी में हुई देरी पर आशा देवी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह उन्होंने (आशा देवी) निजी तौर पर किया।

खिलाफ उतारने की चर्चा तेज

कांग्रेस से आशा देवी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारने की चर्चा तेज हो गई है
प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने ट्वीट करके कहा, ‘आशा देवी जी आपका स्वागत है’
निर्भया की मां ने कहा, अभी तक किसी से बात नहीं, बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हूं।

केजरीवाल के खिलाफ उतर सकती है

निर्भया की मां आशा देवी को कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतार सकती है। टीवी रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। उधर, कांग्रेस के प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद के एक ट्वीट ने इस दावे को मजबूत कर दिया है। हालांकि, आशा देवी ने कहा है कि उनकी अभी किसी से बात नहीं हुई है।

राहुल गांधी निर्भया के परिवार के संपर्क में रहे हैं

बता दें, निर्भया के साथ दरिंदगी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आशा देवी की सहायता की थी। राहुल गांधी निर्भया के परिवार के साथ संपर्क में रहे हैं। अटकलें यह भी हैं कि कांग्रेस नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उतार सकती है तो बीजेपी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को उम्मीदवार बना सकती है।

मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं—आशा देवी

इससे पहले निर्भया के दोषियों को फांसी में हुई देरी पर आशा देवी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जो काम सरकार को करना चाहिए था वह उन्होंने (आशा देवी) निजी तौर पर किया। कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर आशा देवी ने कहा, ‘मेरी किसी से बात नहीं हुई है। मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं है। मैं अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ रही हूं।’

कांग्रेस पार्टी में हमेशा सबका स्वागत

उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस पार्टी में हमेशा सबका स्वागत होता है, लेकिन चुनावी माहौल में टिकट के वितरण के मामले में बिना किसी पुष्टि के यदि कोई समाचार आ रहा है, मैं इस संबंध मे ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरी इस विषय में किसी से कोई बात नहीं हुई है।’ अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व सीएम शीला दीक्षित को हराया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More