निर्भया के दोषी विनय ने लिखी नोटबुक, नाम रखा ‘दरिंदा’

0

निर्भया के दोषियों की फांसी का इंतजार पूरा देश कर रहा है। ​16 दिसंबर 2012 दिल्ली में घटी निर्भया बलात्कार कांड के चार आरोपियों को एक फरवरी को फांसी होनी तय है।

इससे पहले कुछ ऐसी चीजें सामने आईं है जो हैरान कर सकती हैं। दोषी विनय शर्मा ने जेल में रहते हुए एक नोटबुक लिखी है। 19 पन्नों के इस नोटबुक में शायरी से लेकर चित्र भी उकेरे है।

खास बात यह है कि विनय ने इस डायरी का नाम ‘दरिंदा’ रखा है। डायरी में उकेरे गए चित्रों के जरिए उसने बहुत सारे मैसेज देने की कोशिश की है। विनय ने अपने दोस्तों के लिए भी पैगाम लिखा है।

डायरी में दोषी ने उस दिन को भी याद किया है जब उसने निर्भया के साथ चलती बस में दरिंदगी की थी। उस दिन को भी उसने तारीख सहित अपनी पेंटिंग में उकेरा है।

ज्यादातर चित्रों में उसने अपने परिजनों और निजी जिंदगी से संबंधित लोगों को याद किया है। आरोपी विनय शर्मा ने एक चित्र में मां को ‘आई लव यू मॉम’ लिखा है।

इस डायरी को ‘दरिंदा’ नाम देने के बारे में दोषियों के वकील एपी सिंह ने बताया कि मीडिया ने उसे यह नाम दिया जिसके बाद उसने खुद को ही दरिंदा मान लिया। इसलिए उसने इस डायरी का शीर्षक दरिंदा रखा।

यह भी पढ़ें: निर्भया : चश्मदीद गवाह की विश्वसनीयता पर उठाया था सवाल, याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषी की याचिका पर बोले CJI- फांसी से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More