निर्भया के दोषी मुकेश को तिहाड़ में अक्षय संग सेक्स को किया मजबूर!

0

निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसका कहना है कि तिहाड़ जेल में उससे जबरन सेक्स करवाया गया, वह भी केस के अन्य दोषी के साथ।

बता दें कि मुकेश ने 1 फरवरी डेथ वारंट को टालने और राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज होने के विरोध में गुहार लगाई थी। कोर्ट में उसी पर सुनवाई चल रही थी।

सेक्स को किया मजबूर-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश के वकील अंजना प्रकाश ने अपनी दलील में दावा किया कि मुकेश को निर्भया केस के एक अन्य दोषी अक्षय के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया गया था।

दोषियों की वकील अंजना ने यह भी आरोप लगाया कि जेल में आने के बाद उन्हें कई बार पीटा भी गया था।

निर्भया में 4 दोषियों को होनी है फांसी-

बता दें कि निर्भया केस में छह लोग दोषी थी। इनमें से एक राम सिंह ने जेल में सुसाइड कर लिया था। एक अन्य नाबालिग अपनी सजा काटकर बाहर आ चुका है। वहीं चार को फांसी की सजा मिली है।

इसमें पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर शामिल है। निर्भया के दोषियों को पहले 22 जनवरी को फांसी होनी थी। लेकिन दया याचिका की वजह से मामला अटक गया। अब दोषियों के खिलाफ 1 फरवरी का डेथ वारंट जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें: निर्भया : चश्मदीद गवाह की विश्वसनीयता पर उठाया था सवाल, याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषी विनय ने लिखी नोटबुक, नाम रखा ‘दरिंदा’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More